पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर सोनवा सड़क मार्ग पर गुरुवार के देर शाम एक बाइक पर सवार चार युवक सोनवा गांव की ओर जा रहे थे इस दौरान दादर बीघा गांव के समीप बाइक सवार युवकों ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक जोरदार टक्कर सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ में जा टकराया धक्का लगने के बाद चारों युवक इधर-उधर सड़क पर बिखरे पड़े थे जिसे आसपास के लोगों ने तत्काल मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बताई जाती है गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करने में जुट गई सभी मृतक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अल्लाहगंज गांव के रहने वाले थे एक ही बाइक पर चारों युवक सवार होकर सोनवा की ओर जा रहे थे अचानक पेड़ जो सड़क के किनारे थी उसमें जाकर बाइक सवारों ने धक्का मारा धक्का इतना जबरदस्त था कि चारों युवक इधर-उधर फेंका गए ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय घटना घटी उसे वक्त काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दी घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था परिजन का कहना था कि घर से घूमने के लिए कह कर निकाला था उसके कुछ देर बाद ही सूचना आया कि सड़क दुर्घटना में सभी घायल हो गए हैं घटनास्थल पर पहुंचे हम लोग तो मालूम चला कि दो लोगों की मौत हो गई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तत्काल इलाज कर पटना रेफर किया गया है जहानाबाद में लगातार सड़क दुर्घटना में इजाफा हो रहा है बावजूद इसके लोग सड़क सुरक्षा नियम का पालन नहीं कर रहे हैं




