आरा/आशुतोष पाण्डेय
स्लग/ युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत
एंकर/भोजपुर जिले के आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला वार्ड संख्या-36 निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कुछ लोग चंदन यादव को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद धरहरा मुसहर टोली के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि पहले भी कुछ लोगों से चंदन का विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि वही लोग गुरुवार रात उसे घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित लोग नाश्ता-खाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए थे।
वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।




