मोकामा- गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह को एसडीपीओ रामकृष्ण ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर स्थित आवास से कुख्यात गैंगस्टर
सोनू मोनू के पिता वकील प्रमोद कुमार सिंह को एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!
दरअसल आज हाथीदह थाना में सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार तथा सर्कल के सभी थाना अध्यक्ष और मोकामा थाना अध्यक्ष की एक अहम बैठक एसडीपीओ रामकृष्ण के द्वारा ली गई, इसके बाद एसडीपीओ रामकृष्ण दलबल के साथ पंचमहला थाना गए और सोनू मोनू के घर पर दबीश दी,
प्रमोद सिंह लंबे वक्त से पुलिस से फरार चल रहे थे , पंचमहला थाना कांड संख्या 27/ 2026 में प्रमोद सिंह नामजद आरोपी हैँ, पुलिस के अनुसार इसने जब्त की गई एक बाइक को 15/20 आदमी के साथ मिलकर पुलिस से जबरन छुड़ा लिया था, तभी से फरार चल रहा था, परंतु आज घर पर इनके उपस्थिति की सूचना पर एसडीपीओ रामकृष्ण, सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार, हाथीदह थानाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सिंह, मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और पंचमहला थानाध्यक्ष बिनोद कुमार समेत पुलिस बलों ने प्रमोद सिंह को उनके निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया!

Join us on: