जमुई -ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर, साले बहनोई दोनों की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार!

SHARE:


रिपोर्ट – कुमार हर्ष!

नई बाइक से काली पूजा में निमंत्रण में जा रहे साला बहनोई की  ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई,  घटना जमुई जिले के झाझा अंतर्गत नागी डैम के समीप हुई है। घटना में मृतक की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के बूढ़ीखार के रहने वाले 18 वर्षीय मनोज मांझी और सोनो थानाक्षेत्र के खुर्द महापुर के रहने वाले 28 वर्षीय सहदेव मांझी के रूप में हुई। राहगीरों ने घटना की जानकारी झाझा थाना को दिया जिसके बाद एसआई धर्मेंद्र कुमार,दिलीप कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक में फंसे शव को निकालकर मामले की छानबीन में जुट गए।उधर ट्रक को जब्त किया गया है,हालांकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी मृतक के पास मिले आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के जरिये से मृत दोनो युवकों के परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे।
घटना स्थल पर पहुंचे मृतक मनोज के भाई गोलू मांझी ने बताया कि घर पर मंगलवार को वार्षिक काली पूजा हो रहा है और उसी में मनोज अपने बहनोई को उनकी नई बाइक से लेकर घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक सहदेव मंगलवार को ही शोरूम से नई बाइक लिया था और अपने साला के साथ अपने ससुराल में पूजा में निमंत्रण में जा रहा था।
इधर पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Join us on: