:रवि शंकर अमित!
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत कोन्दी स्टैंड में बदमाशों ने एक के बाद एक पच्चीस से ज्यादा ई-रिक्शा और टेंपो का शीशा फोड़ दिया और गाली गलौज करते हुए सभी पैसेंजर वाहन चालकों को स्टैंड से भगा दिया जिसमें एक चालक के हाथ में चोट आई है। चार से पांच बदमाशों ने हाथों में डंडा लेकर दहशत फैलाया। मामले को लेकर हाथों में डंडा लिए फोटो भी सामने आया है जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद हो सकेगी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तबतक बदमाश भाग चुके थे। एक पक्ष का आरोप है कि दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल दो दिन पूर्व बेढना पूर्वी पंचायत के मुखिया राजकुमार के बेटा और भाई को गोली लगी थी जिसका ईलाज पटना में करवाया जा रहा है आरोप है कि उसी के विरोध में मुखिया पक्ष के लोगो ने आज अचानक ई-रिक्शा और टेम्पो चालक के साथ मारपीट करते हुए शीशा फोड़ दिया और स्टैंड से खदेड़ दिया।
कोन्दी रोड में निजी जमीन पर दो स्टैंड संचालित होता है जिसमें एक स्टैंड पूर्व मुखिया प्रत्याशी विन्देश्वरी गोप की जमीन पर है और मुखिया प्रत्याशी का आरोप है कि प्राइवेट पार्किंग को मुखिया के पिता रामप्रवेश गोप बदमाशों के बल पर कब्जा करना चाहते है। इसी वर्चस्व को लेकर लगभग एक सप्ताह से दोनो पक्ष के बीच विवाद चल रहा है और दो दिन पूर्व मारपीट और गोलीबारी हुई जिसमें आरोप है कि मुखिया के लोगों ने मारपीट और फायरिंग की जिसके बचाव में दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग पहुंचे थे। वहीं मामले को लेकर लगातार विडियो सामने आ रहे है, दावा है कि विडियो घटना के दिन का है और मुखिया पक्ष के बदमाश हाथों में पिस्टल लिए हुए है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस ने उचित कार्रवाई नही की तो हत्या भी हो सकती है।
वहीं मुखिया ने घटना के दिन कहा था कि चुनावी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है वही घायल ने कहा था कि जुआ खेलाने को लेकर गोलीबारी हुई।
वहीं बाढ़ थाना अध्यक्ष ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने चार पांच गाड़ियों का शीशा फोड़ा है जिसकी पहचान की जा रही है।




