सहरसा- तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सेवानिवृत्त कर्मी की मौत!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ चौक के पास सड़क हादसे में 74 वर्षीय वृद्ध रघुनंदन साह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सर्विस रोड निर्माण और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

BYTE :- मृतक के परिजन

Join us on: