:- रवि शंकर अमित!
सुश्री गरिमा लोहिया, भा०प्र०से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, श्री रामकृष्णा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ -1 की संयुक्त अध्यक्षता में उपकारा बाढ़ में विभिन्न काण्डो में बंद बंदियों के बीच उनकी समस्या एवं उसके त्वरित निदान के लिए बंदी दरबार का आयोजन किया गया। उक्त बंदी दरबार में बंदियों की समस्याओं को सुना गया तथा उसके त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। उक्त बंदी दरबार के साथ साथ उपकारा में मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया था, जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा बंदियों का जांच किया गया। बंदी दरबार में अधीक्षक, उपकारा, उपाधीक्षक, उपकारा, बाढ़, थानाध्यक्ष बाढ़, विद्युत विभाग के अभियंता भी उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अधीक्षक उपकारा, बाढ़ को आज की आयोजित बंदी दरबार में निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए गए:1. बंदियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल वेल-बीइंग) को बढ़ावा देने हेतु योग, ध्यान एवं खेल प्रतियोगिताओं का नियमित रूप से आयोजन किया जाए। 2. प्रेरणादायक (मोटिवेशनल) एवं शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ बंदियों द्वारा/ विशेष शिक्षा/अध्ययन हेतु मांगी गई पुस्तकों की भी खरीद की जाए। 3. जिन बंदियों को चश्मे की आवश्यकता है, उनके लिए निःशुल्क चश्मा परीक्षण शिविर (फ्री स्पेक्स कैम्प) का आयोजन किया जाए
- बंदियों हेतु साक्षरता शिविरों (literacy camps) का नियमित आयोजन किया जाए तथा इस हेतु विद्यालय अध्यापकों (school teachers) को नियुक्त/संबद्ध (tag) किया जाए
- बदियों के कौशल विकास हेतु सिलाई, नर्सिंग, ब्यूटीशियन, कृषि एवं पशुपालन जैसे विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (special training courses) के शिविरों का आयोजन किया जाए।



