रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बिस्फी में मोबाइल टावर पर चढ़ी एक यूवती की जानकारी चारोतरफ जंगल की आग के तरह फैल गया। देखते ही देखते मोके पर लोगों की भीड़ उमड़ा परा।
पतौना थाना के परसौनी गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी यूवती को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने इस बात की सूचना पतौना थाना पुलिस को दिया। सूचना मीलने के बाद मौके पर पहुंची पतौना थाना पुलिस द्वारा यूवती को टाबर से नीचे उतारने को लेकर काफी देर तक मशक्कत करना पड़ा , अंतोगत्वा काफी समझाने बूझाने के बाद पुलिस माइकिंग के माध्यम से लड़की को टावर से नीचे उतारने मे सफल हो सकी। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ में जुटी हुई हैं। मोबाइल टाबर पर यूवती क्यो जढी, इस बात को लेकर इलाके मे तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।




