रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
समस्याओं के समाधान कराकर मानें परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ। आंदोलन अंजाम पर पहुंचने के लिए सभी शिक्षकों को बधाई उक्त बातें तिरहुत स्नातक निर्वाचन स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने कहा संबोधित करते हुए कहा।
श्री ब्रजवासी ने कहा कि जिला स्तरीय लंबित समस्या समाधान आज से शुरू है और एक सप्ताह में खत्म कर लिया जाएगा। राज्य स्तरीय समस्या का समाधान में करूंगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश यादव व जिला महासचिव मुनिन्द्र कुमार झा ने कहा कि शिक्षा विभाग अपने कार्यशैली में सुधार लाएं। लटकने भटकाने के प्रक्रिया पर अंकुश लगाए।
पूर्व निर्धारित परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम 11:00 बजे से शिक्षा विभाग के कार्यालय में इंकलाब के नारों से शुरू किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता समरेंद्र कुमार पवन और संचालन अखिलेश कुमार सिंह ने किया।
समस्या निम्नवत समाधान किया गया जिसमें:-
1-नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति के लिए अंतिम रूप से शिक्षा विभाग पटना को स्मार पत्र दिया जाएगा। ससमय जवाब नहीं आने पर प्रोन्नति जिला शिक्षा विभाग देगी।
2-प्रखंडों से नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति का सूची नहीं देने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई का पत्र पंचायती राज पदाधिकारी को दिया जाएगा।
3-विशिष्ट शिक्षकों के प्रोन्नति हेतु सूची के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए सूची मांग की जाएगी।
4-सक्षमता 3 और 4 के एचआरएमएस ऑन बोर्डिंग के लिए संगठन के मांग पत्र के परिपेक्ष्य में सीट आवंटन की मांग शिक्षा विभाग पटना से कर दी गई है।
5-प्रधान शिक्षक के वेतन संरक्षण का पत्र जारी किया गया है। वेतन प्रक्रम भी आ गया है। एचआरएमएस पर वेतन प्रक्रम आने पर जल्द ही निर्धारण निर्धारण होगा। शिक्षा विभाग को एचआरएमएस पर वेतन प्रक्रम चढाने का पत्र पटना को भेजा जाएगा।
6-सभी संवर्ग के राज्यकर्मी विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक के वेतन संरक्षण और विद्यालय अध्यापक के महंगाई भत्ता आवास भत्ता के अंतर राशि का भुगतान कैंप के माध्यम से किया जाए।
7-सभी संवर्ग के नियोजित शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के वेतन, एरियर, चिकित्सा अवकाश, मातृत्वकाश का भुगतान कैंप के माध्यम से किया जाएगा
8-सभी संवर्ग के शिक्षकों स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों का राज्यआदेश के आलोक में ऐच्छिक का स्थानांतरण किया जाएगा।
9-विरमन तिथि से ग्रेड पे के लाभ के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन राज्य से लिया जाएगा। जब एक ही संवर्ग के शिक्षकों को कोर्ट के आदेश पर लाभ दिया जा रहा है। कोर्ट न जाने वाले शिक्षकों को भी लाभ दिया जाए।
10-महिला शिक्षकों को शिशु देखने वाला अवकाश पुरुष शिक्षकों को विभिन्न अवकाश दिया जाएगा।
11-छठे चरण में बहाल शिक्षकों को उसी संवर्ग के कनीय शिक्षकों से कम वेतन मिल रहा है विभाग से समस्या दूर के लिए मार्गदर्शन शिक्षा विभाग से मांगा जाएगा।
12-योग्यता विस्तार जरूरतमंद शिक्षकों को दिया जाएगा, आवेदन दे।
13-पीएचडी करने वाले शिक्षकों को 6 माह का शैक्षणिक अवकाश दिया जाएगा।
14-परिवीक्षा अवधि पूरा करने वाले शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश के साथ अन्य अवकाश दिया जाएगा।
15-कार्यालय में प्राप्त आवेदन का साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
16-किसी भी कारण से एक दिन या उससे अधिक निरीक्षण में वेतन काटा गया है और शिक्षक सही है उसे समस्या का भी समाधान कैंप के माध्यम से किया जाएगा।
17- अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन भुगतान अन्य जिला में किया जा रहा है। समीक्षा कर इस दिशा में मुजफ्फरपुर जिला भी प्रयास करेगा।
संबोधन करने वालों में प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद, अभय कुमार सिंह, जीतन सहनी, माया शंकर, अशोक तिवारी, मोहम्मद मुर्तुजा, रजनीश कुमार, मोहम्मद शमशाद, वसीम अहमद राईन, लक्ष्मी नारायण, शमशाद अहमद साहिल, अरविंद कुमार, राम जन्म भगत, मोहम्मद इकरामुल हक,अजीत कुमार, मेराजुल हक साबरी, राम सहाय, निरंजन शाही, मोहम्मद वकार, अनिल ठाकुर, सुजीत राम, ओम प्रकाश सहनी ,विपिन बिहारी यादव, रफीक आलम, संजय कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार गुप्ता, रानी प्रियंका, अभय कुमार, नजीर असरार आरफी, रणधीर कुमार सिंह, हुमा तबस्सुम, रंजीत कुमार यादव, देवेंद्र राम, ओम प्रकाश ठाकुर, काजल कुमारी, निसार अहमद, बालेंद्र कुमार सिंह, फैयाज अहमद, संजय सहनी, नीरज द्विवेदी ,राकेश रोशन, जयनारायण राम, संतोष कुमार गुप्ता आदि संबोधन किया।
लखन लाल निषाद, प्रमंडलीय संगठन प्रभारी, तिरहुत, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ




