भोजपुर एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने आयोग में दायर की याचिका!

मुजफ्फरपुर :- भोजपुर जिले में हुए एनकाउंटर का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुँच गया है। जिले के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के. झा ने भोजपुर एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज की है। विदित हो कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा द्वारा इस पूरे मामले को लेकर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना में दो अलग – अलग याचिका दायर की गयी है। उन्होंने अपनी याचिका में माँग की है कि इस एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए रिटायर्ड जज की निगरानी में इस पूरे मामले की जाँच कराई जाये और दोषियों पर सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाए। उनके द्वारा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी माँग की गई है। अधिवक्ता श्री झा ने कहा कि यह पूरा मामला मानवाधिकार उल्लंघन के अति गंभीर श्रेणी का मामला है।

Join us on: