रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने हत्याकांड के खिलाफ गांधी चौक ताजपुर नेशनल हाईवे पर लाश रखकर सड़क जाम कर दिया है। सड़क पर आगजनी भी की गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है लेकिन आक्रोशित लोग हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर खड़े हुए हैं। वहीं लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी व भारी बवाल काटा है, ईधर पुलिस समझा बुझाकर मामला को शांत करने में जुटी है तो वहीँ आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है!




