रिपोर्ट – सुमित कुमार!
सहरसा से अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आये थे मुंगेर ,हैंड ब्रेक की चूक, गंगा में जा गिरी स्कॉर्पियो, घंटों धारा के साथ तैरती रही गाड़ी। देशी जुगाड़ की मदद से घंटो मशक्क्त के बाद स्कॉर्पियो को बचाया।
मुंगेर के सीताकुंड डीह गंगा घाट पर बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। हैंड ब्रेक नहीं लगाए जाने की वजह से गंगा घाट पर खड़ी एक स्कॉर्पियो अचानक ढलान से फिसलकर गंगा नदी में जा गिरी। आश्चर्य की बात यह रही कि वाहन तुरंत डूबने के बजाय नदी की सतह पर काफी देर तक तैरती रही लेकिन स्थनीय लोगो को जब नजर पड़ी तो गंगा के डूबता देख वाहन को शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वाहन मालिक और निवास मंडल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से वाहन को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रस्सियों , ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से प्रयास से काफी मशक्क्त के बाद वाहन को निकाला गया।




