रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी सासंद डा अशोक कुमार यादव ने शहर में किया जनसम्पर्क और संवाद। केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मधुबनी सासंद डाँक्टर अशोक कुमार यादव ने शहर में कई प्रबुद्ध जनों, व्यवसायीयों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वषोॅ के कार्यकाल की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और केन्द्र सरकार की उपलब्धि वाली पुस्तक भी भेंट किया। इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम और जनसम्पर्क अभियान में सासंद डाँक्टर अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है। जनसम्पर्क एवं जनसंवाद अभियान में सांसद के साथ राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर, आई टी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, कन्हैया साह, अशोक राम, रवि महतो, बद्री राय, सुनील कुवंर, वीरेंद्र मेहता, सक्सेना सिंह, रवि रंजन, मुन्ना चौधरी, मनीष रंजन,धु्वनारायण त्रिपाठी, शंकर झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मिलने वालों में संदीप पंजियार, बमबम पूर्वे, विशनाथ कारक,विमल जयसवाल, मंजीत प्रसाद, मनीष प्रसाद, राजेन राउत, संजीत महतो, एस एन लाल,मनीष रंजन, सुभाष झा प्रमुख रहे। इस मौके पर अपने यहां पहूंचे सांसद डाँक्टर अशोक कुमार यादव को लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।




