रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार के आह्वान पर आज मधुबनी जिला मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष रम अशिष यिदव ने धरना स्थल आयोजित सभा को संबंधित करते हुए कहा धरना मे सामिल होकर आम जनता की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का अवसर मिला।
यह धरना केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार की जनता की पीड़ा, युवाओं की चिंता, किसानों की समस्याओं, मजदूरों की बेबसी तथा आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज था। आज महंगाई लगातार आम लोगों की कमर तोड़ रही है। खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक के बढ़ते दामों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी बनी हुई है।
शिक्षा व्यवस्था की बदहाली भी बहुत चिंता का विषय है। विद्यालयों और महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। प्रदेश के युवा बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए मजबूरन पलायन कर रहे हैं, जो सरकार की नीतियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
इसके साथ ही बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता बढ़ाने वाली बनी हुई है। अपराध की घटनाओं में वृद्धि, आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना तथा प्रशासनिक निष्क्रियता जनता के बीच असंतोष पैदा कर रही है। वहीं बढ़ता भ्रष्टाचार विकास की गति को बाधित कर रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में बाधा बन रहा है।
धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सभी बक्ताओं ने कहा की सरकार महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करे, युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित करे, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाए, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत होती है और जब जनता के मुद्दों की अनदेखी होती है, तब शांतिपूर्ण जनआंदोलन आवश्यक हो जाता है।
राष्ट्रीय जनता दल सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनता के हक, अधिकार, सम्मान तथा विकास के लिए संघर्षरत रहेगा। यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि बिहार के बेहतर भविष्य, युवाओं के उज्ज्वल कल और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
“जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी है और जारी रहेगा।”




