मोकामा- बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा प्रखंड के कन्हाईपुर गांव में बेटे और बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला कृष्णी देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी।पुलिस ने मृतका का शव घर से बरामद किया है।मौके पर पहुंच कर बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा ने भी जायजा लिया।कृष्णी देवी का इकलौता बेटा नवीन शर्मा मंगलवार को ही दिल्ली से घर आया था।आरोप है कि बेटे,बहु और समधिन ने मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और शव को रस्सी के सहारे छत की हुक से लटका दिया।पटना से एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलित किया।ग्रामीणों ने बेटे और बहु पर बुजुर्ग महिला को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Join us on: