राम सुमिरन सिंह ने संभाला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

किसानों के हितों को संगठन की प्राथमिकता बनाएंगे : राम सुमिरन सिंह

भाजपा हमेशा किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है : राम सुमिरन सिंह

पटना, 16 ,जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मे वरिष्ठ नेता राम सुमिरन सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद राम सुमिरन सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और भाजपा हमेशा किसानों के कल्याण, उनकी आय वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। किसान मोर्चा का लक्ष्य इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना तथा किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने राम सुमिरन सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा ।

Join us on:

और पढ़ें