16 से 18 जून तक प्रखंड सहयोग शिविर का आयोजन , डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन।

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!


समस्तीपुर,खानपुर/ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह विशेष शिविर 16 जून से 18 जून 2026 तक प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आवेदन प्राप्ति, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी (e-KYC), पात्रता जांच सहित विभिन्न आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि जिन लाभार्थियों के आवेदन लंबित हैं अथवा जिनका ई-केवाईसी, सत्यापन या अन्य औपचारिकताएं शेष हैं, वे निर्धारित तिथियों में शिविर में पहुंचकर अपने मामलों का निष्पादन करा सकते हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के बीच देय लाभों का वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त करने में सुविधा होगी।

Join us on: