उदवंतनगर में राष्ट्रीय स्तर के इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के उदवंतनगर प्रखंड स्थित वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के निर्माण को लेकर सोमवार को भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भारत सरकार के पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के माननीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के निर्माण से मत्स्य पालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं और किसानों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में संदेश विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता के साथ कार्यक्रम में सहभागी बनने वाले जनप्रतिनिधियों ने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि यह परियोजना भोजपुर जिले को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।

Join us on: