सेमेस्टर-7 नामांकन पर तत्काल रोक, छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा, 15 जून। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने स्नातक सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-7 नामांकन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि विभिन्न छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा जारी पत्रांक DSW/40/26 दिनांक 15 जून 2026 के अनुसार, सेमेस्टर-7 में नामांकन को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले 7.50 CGPA की अनिवार्यता को लेकर छात्र संगठनों और विद्यार्थियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी जा रही थी।
छात्रों का कहना था कि नामांकन के लिए निर्धारित शर्तें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिलहाल नामांकन प्रक्रिया पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
अब विद्यार्थियों की निगाहें विश्वविद्यालय के अगले आदेश पर टिकी हैं, जिसमें नामांकन से संबंधित नई व्यवस्था या संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
मुख्य बिंदु:
सेमेस्टर-7 (सत्र 2023-27) नामांकन पर रोक
छात्रों की मांग के आधार पर लिया गया निर्णय
अगले आदेश तक नामांकन प्रक्रिया स्थगित
छात्र संगठनों के आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय का फैसला

Join us on: