एक करोड़ चालीस लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और नगदी जब्त।

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

किशनगंज। जिले की पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बिहार बंगाल बॉर्डर रामपुर चेक पोस्ट के पास घेराबंदी कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरू सिराज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से बिहार लाई जा रही खेप को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 698.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन और नगदी भी जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

Join us on: