रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत पिछले दिनों 3 जून की रात्रि में पोखरिया चौक के समीप मोटरसाईकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी !
इस संबंध में मृतक की पत्नी ने गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने SIT टीम का गठन किया ।
टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधीयों, शूटर की गिरफ्तारी की ।
गिरफ्तार अपराधियों में गुड्डू कुमार, सुधांशु कुमार और अभिषेक उर्फ बमबम कुमार हैं।
इसकी जानकारी देते नवगछिया एसपी वैभव कुमार ने आज शुक्रवार को बताया कि, पुलिस अनुसंधान एवं अभियुक्तों से पूछ- ताछ में यह बातें सामने आयी है कि, मृतक श्याम साह और उसके गोतिया मणिकांत साह , सुधांशु और अभिषेक उर्फ बमबम कुमार के बीच पूर्व के जमीनी विवाद था। जिसके कारण योजनाबद्ध तरीके हत्या की साजिश रची गई।
नवगछिया एसपी श्री शर्मा ने कहा कि, मणिकांत साह ने 5 लाख की सुपारी दी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिलाया।
कांड के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।ध
कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की भी पहचान कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।




