शंखनाद : सुपर 40 में देश,विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

1 भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, ओमान के तट पर मौजूद था;कल होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

2 बेहद चिंताजनक, इसे तुरंत रोका जाना चाहिए’,खाड़ी इलाकों में जहाजों पर हो रहे हमलों की भारत ने की निंदा

3 PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू,कर्नाटक CM शिवकुमार,तमिलनाडु CM विजय पहली बार इसका हिस्सा बने

4 दुनियाभर में अनिश्चितता,फिर भी भारत पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा’; नीति आयोग की बैठक में बोले PM मोदी

5 एमपी-भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीट निर्विरोध जीतीं,कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन के रद्द नामांकन पर चुनाव आयोग की चुप्पी,कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

6 सचिन बोले: गहलोत को जितना वैभव से स्नेह,उतना ही मुझसे,पिता की पुण्यतिथि पर बेटों के साथ दिखे,राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा में कई नेता पहुंचे

7 राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा के सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। नामवापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद तीनों के निर्वाचन के प्रमाण पत्र सौंप दिए गए

8 कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम-ममता मुझे चुनें या अभिषेक को,TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा;दावा:20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके

9 दुख की घड़ी में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ूंगा,शत्रुघ्न सिन्हा का बगावत करने से इनकार

10 शंकराचार्य बोले: राम मंदिर में शुरू से चोरी हो रही,पूर्व कर्मचारी का दावा: CCTV फुटेज डिलीट करवाए;अयोध्या पहुंचे विनय कटियार बोले:जांच हो

11 सबसे बड़ा विमेंस टी-20 वर्ल्डकप कल से,पहली बार 12 टीमें और 33 मैच;भारत ग्रुप ऑफ डेथ में,14 जून को पाकिस्तान से मुकाबला

12 पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप, अमेरिका-कनाडा-मेक्सिको में 48 टीमों के बीच 104 मैच, नॉकआउट में 32 टीमें जाएंगी

13 भारी उठापटक के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स 150 अंक टूटा,निफ्टी 23,200 के नीचे

14 मोदी बोले:कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया, हमने सालों के काम महीनों में किए;शुभेंदु ने PM को झालमुड़ी खिलाई

15 ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय लापता,यूएस के टॉप डिप्लोमैट को समन

16 अमेरिका आज ईरान पर हमला करेगा,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

17 श्रीनगर में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त Protest,UN ऑफिस के बाहर गूंजा PoK का मुद्दा

18 कांग्रेस में विलय को तैयार ममता, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद

19 पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किये घातक हमले,11 बच्चे समेत 13 की मौत

20 श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: PMO ने मांगी रिपोर्ट, अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र

21 उत्तर भारत को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत… 11 जून से बदलेगा मिजाज,आंधी और बारिश का अलर्ट

22 डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ऑफिस में 12 साल पूरे करने पर दी बधाई,कहा:वो एक मजबूत,स्‍वस्‍थ और समझदार इंसान

23 ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा,10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया

24 देश के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांति! अब सरकारी नियंत्रण से आजाद होगा कोयला,बाजार तय करेगा कीमतें!

25 ईरान का पलटवार:बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा: सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें

26 हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary और वीर साहू के रिश्ते में दरार,मारपीट करने का आरोप…कोर्ट ने मिलने पर भी लगाई रोक

27 Jammu Kashmir:उरी में LOC के पास हुआ Blast,इलाज दौरान 2 जवानों ने तोड़ा दम

28 ममता बनर्जी की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

29 आंध्र प्रदेश के पर्यटकों की गाड़ी नीलगिरि घाट पर पलटी,एक ही परिवार के 14 लोग घायल

30 एलन मस्क को बड़ा झटका! Starlink की मंजूरी पर भारत ने लगाई रोक

31 अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले,ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को उड़ाने की दी धमकी

32 पीएम मोदी बोले:निर्वाचित मोदी का सबसे लंबा कार्यकाल मेरा सौभाग्य,यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि;मोदी 4399 दिन से प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

33 नीयत,नीति और निर्णय… पीएम मोदी बोले:12 सालों में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ

34 कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां हैं

35 खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नारेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया है,जबकि देश की जनता को महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसाए रखा है।, “इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। उनके नाम लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का भी रिकॉर्ड है।

36 तीन दिन,तीन बड़ी मुलाकातें: सोनिया-ममता फिर ममता-सोनिया और अब राहुल-अभिषेक, टूटती तृणमूल की घर वापसी की कवायद

37 ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और टीएमसी के संभावित विलय की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि टीएमसी ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की बैठक के बाद भी राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं

38 TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान,ममता की करीबी सायोनी भी;अब तक 58 विधायक,2 राज्यसभा सांसद अलग हुए

39 भारत में बने पहले सी-295 सैन्य विमान ने वडोदरा में सफल पहली परीक्षण उड़ान भरी है। भारतीय वायुसेना ने इसे आत्मनिर्भर भारत और बढ़ती स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता का प्रतीक बताया है। यह विमान 40 विमानों की उस श्रृंखला का हिस्सा है,जो भारत में बनाए जाएंगे और वायुसेना को सौंपे जाएंगे

40 देश के कई शहरों में आज विरोध प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी,सोनम वांगचुक पहुंचेंगे पुणे

Join us on: