रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने इंडी एलायंस की बैठक और राबड़ी आवास वाली सुरक्षा पर खुलकर बात की है।
इंडी एलायंस की बड़ी बैठक को लेकर उनका कहना है कि बैठकें तो वो करते रहते हैं, पर इंडी एलायंस का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। मतलब उनके हिसाब से ये एकजुटता विचारधारा की नहीं बल्कि जरूरत की है।
राबड़ी आवास के बाहर से सुरक्षा कर्मी हटाए जाने पर भी उन्होंने साफ लाइन रखी। श्रवण कुमार बोले कि सुरक्षा हटाना निजी मामला है। जो सुरक्षा नियम के हिसाब से मान्य है वो सरकार दे चुकी है। आगे किसे रखना है या नहीं रखना है ये पूरी तरह राबड़ी देवी की इच्छा पर है। सरकार अपना काम कर चुकी है।
यानी एक तरफ RJD कार्यकर्ता आवास पर डटे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ मंत्री श्रवण कुमार इसे रूटीन प्रोसेस और निजी फैसला बता रहे हैं।




