फर्जी पुलिस बन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, वर्दी व अन्य समानों के साथ बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर ठगी और लूट की साजिश का अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार गिरोह का हुआ खुलासा।थानाक्षेत्र के भटहां गांव में छापेमारी कर नितेश कुमार को सुगौली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके घर से दो स्टार लगी पुलिस वर्दी, पुलिस टोपी, चाकू और टॉर्च बरामद की है। पूछताछ के आधार पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरोह पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी और अवैध वसूली करता था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई थी नकली पुलिस के भेश में लोगों को ठगी एवं अवैध वसूली का काम फर्जी पुलिस बन अंजाम देने की। जिसको लेकर सुगौली थाना को निर्देश दे छापामारी कराया गया जहां सुगौली थाना के भट्ठाहा गांव से नितीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस की नकली वर्दी स्टार लगा हुआ, पुलिस टोपी, चाकू और टार्च बरामद किया गया है। गिरफ्तार फर्जी पुलिस नितेश कुमार से पूछताछ के उपरांत तीन नामजत समय 6 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं अन्य फर्जी पुलिस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join us on: