:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां गंगा स्नान करने के दौरान गंगा में डूबने से ननद और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई।वही मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है। मृत ननद और भाभी की पहचान दरभंगा जिले के रहने वाली मुस्कान कुमारी एवं भोजाई मुन्नी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पिछले दिनों दादी की मौत हो गई। दादी की मौत के बाद श्रद्धाकर्म शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने बताया है कि श्रद्ध कम संपन्न होने के बाद सभी परिवार दरभंगा से गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया गंगा घाट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान करने के दौरान सभी लोग बाहर निकल गए जबकि मुस्कान एवं उनकी भाभी मुन्नी देवी स्नान कर रही थी स्नान करने के दौरान ही मुन्नी देवी एवं मुस्कान डूब गई। हालांकि दोनों को डूबता देख लोगों ने हर संभव बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाया और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गंगा घाट पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं घटना की सूचना परिजनों के द्वारा चकिया थाना पुलिस को दी मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर स्थानीय गोताखोर को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद मुस्कान कुमारी का शव पुलिस ने बरामद किया है। जबकि भाभी मुन्नी देवी का शव स्थानीय गोताखोर के द्वारा खोजबीन की जा रही है परिजनों के बीच को हराम मचा हुआ है। साथ ही साथ चकिया थाने के पुलिस शव अपने कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।बाइट लक्षमण महतो बाइट-पुनम देवी बाइट-नितेश कुमार बाइट – मोहन महतो



