ई.पी.एफ. घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हो, सभी दोषियों को सजा दिलाने तक जारी रहेगी आन्दोलन!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

जिला कृषि कार्यालय के सामने बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ जिला इकाई सुपौल ने ई.पी.एफ. घोटाला में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ आंदोलन किया

सुपौल :- जिला मुख्यालय स्थित जिला कृषि कार्यालय के सामने बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ जिला इकाई के द्वारा ई.पी.एफ. घोटाला में शामिल सभी दोषियों पर अविलंब कार्रवाई व गबन की राशि वापसी को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन का बुधवार को आगाज किया गया।
जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अमन कुमार ने कहा कि 1.20 करोड़ की राशि कोई मामूली रकम नहीं है। ई.पी.एफ. किसी सरकार की मेहरबानी नहीं बल्कि किसान सलाहकार की खून-पसीना की कमाई है। एक-एक पाई लौटाना होगा, दोषियों को जेल जाना होगा। यह आन्दोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। बल्कि व्यवस्था में बैठे भ्रष्ट पदाधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ हैं। गाँधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण आन्दोलन करेंगे। लेकिन अपने हक की लड़ाई आर-पार लड़ेंगे। डॉ० कुमार ने कहा कि फर्जी निकासी, गलत खातों में ट्रांसफर और बिना सहमति के पैसा निकालने जैसे संगीन मामले सामने आए हैं। यह सीधे-सीधे किसान सलाहकार के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ई.पी.एफ. घोटाले की उच्च स्तरीय जांच आर्थिक अपराध इकाई या स्पेशल विजिलेंस से कराई जाय। पीड़ित किसान सलाहकारों की एक-एक पाई ब्याज सहित 30 दिनों के भीतर उनके खाते में वापस किया जाय। जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने कहा कि आज शांतिपूर्ण कार्यक्रम हुआ है। अविलंब ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि ई.पी.एफ. घोटाले में शामिल दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अभिलम्ब कठोर कानूनी कार्रवाई होने के साथ-साथ पीड़ित किसान सलाहकार की मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस होने तक चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगी। कार्यक्रम में जिला सचिव पप्पू कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, रणविजय कुमार, उमेश कुमार मेहता, मो० जफर, उपेन्द्र कामत, विजय कुमार, उमाकांत कामत, अशोक मंडल, हेमंत कुमार, बमबम कुमार, पिन्टू पासवान, दिनेश राम, संजीव कुमार, चंदन सिंह, माधव झा, भवेश कुमार, मो॰ फजरूल रहमान, कृष्णा कुमार, प्रवीन कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, हिमांशु कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Join us on: