बाढ़ पहुँचे नितीश कुमार जेडीयू नेता के दिवंगत पिता के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ -बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद नीतीश कुमार बाढ़ अनुमंडल के चौधराईन चक गाँव में जेडीयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के पिता जी के श्राद्ध कर्म में पहुंचे। इस अवसर पर बाढ़ विधान सभा के पूर्व विधायक एवं पटना जिला के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही नीतीश कुमार बेलछी प्रखण्ड के गाँव चौधराइन चक पहुंचे समर्थक नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। नीतीश कुमार ने मनोज कुमार के दिवंगत पिता के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सभी उपस्थित जनता को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Join us on: