सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न,पीयूष कुमार एवं प्रीति कुमारी बने विजेता!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल :- सुपौल जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हो गया। गौरवगढ़ स्थित हजारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में ओपन वर्ग में 34 तथा बालिका वर्ग में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में छह चक्र खेलने के बाद चार खिलाड़ी 5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी के तकनीकी संचालन में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में टाई-ब्रेक अंकों के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।
जिसमें ओपन वर्ग में पीयूष कुमार विजेता एवं आदित्य मिश्रा उपविजेता रहा। वहीं
बालिका वर्ग में चार चक्रों के बाद निर्मली की प्रीति कुमारी ने सभी मुकाबले जीतकर 4 अंकों के साथ विजेता का खिताब अपने नाम किया। सुपौल की संध्या ने 3 अंकों के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर उपस्थित संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रुद्र प्रताप लाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मोबाइल पर अनावश्यक समय नष्ट करने की बजाय शतरंज को मनोरंजन के रूप में अपनाएं, क्योंकि इससे बौद्धिक विकास होता है। वही सचिव शशांक राज ने कहा कि शतरंज हमारे जीवन का सर्वोत्तम शिक्षक है जो सिखाता है कि हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए, क्योंकि एक गलत चाल पूरे खेल को बदल सकती है। यह धैर्य, रणनीति एवं दूरदर्शिता का प्रतीक है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। विजय बुद्धि के साथ साथ अनुशासन और निरंतरता से भी प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में विद्यालय के प्राचार्य रामचंद्र प्रसाद यादव, शतरंज संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, श्रीमती संगीता गुप्ता, डॉ० अब्दुल खालिक, सचिव शशांक राज, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार, राजन कुमार, कोषाध्यक्ष रघुबंश कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार यादव, कार्यकारिणी समिति सदस्य ब्रजकिशोर यादव, अभिलाषा कुमारी, गुणसागर साहू, राकेश कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Join us on: