रोहिणी आचार्य का पोस्टर तक को ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखाया गया!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

रोहिणी आचार्य का जन्मदिन वाला वीडियो वायरल हुआ था क्योंकि उसमें लालू परिवार एक साथ सिंगापुर में दिख रहा था। लालू यादव और राबड़ी देवी भी वहां पहुंचे थे और पूरा परिवार इमोशनल अंदाज में सेलिब्रेट करता नजर आया। उसी वीडियो में तेजस्वी यादव नहीं दिखे तो लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि वो कहाँ थे।

उधर पटना में RJD ऑफिस के ठीक बाहर रोहिणी के पोस्टर लग गए थे, लेकिन ऑफिस के अंदर नहीं। पार्टी की तरफ से कहा गया कि रोहिणी अभी संगठन में कोई पद पर नहीं हैं इसलिए अंदर पोस्टर नहीं लगा। बाहर पोस्टर लगना और अंदर न लगना, इसको लेकर भी खूब चर्चे हुए। एक तरफ पिता बेटी का बर्थडे मनाने सिंगापुर पहुंच गए, दूसरी तरफ पार्टी ऑफिस में जगह नहीं मिली।

Join us on: