बखोरापुर मंदिर प्रांगण में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुये कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

बखोरापुर मंदिर प्रांगण में मूर्ति अनावरण तथा वार्षिक स्थापना समारोह सह राष्ट्रीय मां काली सांस्कृतिक समारोह 2026 भव्य तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. साथ में पीएचडी मंत्री संजय सिंह विधायक विनय बिहारी पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा मदन साहनी सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी आगंतुका अतिथियां को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष BD सिंह मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने माता का चुनरी देकर सबको सम्मानित किया. उद्घाटन उपरांत अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि माता रानी का मंदिर भारत के अलावा अन्य देशों में भी ख्याति प्राप्त कर चुका है यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है कि यहां काफी दूर-दूर से लोग हजारों की संख्या में प्रतिदिन दर्शन करने हेतु आते हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब हम मंत्री नहीं थे तब भी माता रानी का दर्शन करने हेतु आते थे और आज भी दर्शन करने के लिए आते हैं माता के दरबार में जो भी आता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता. विनय बिहारी ने माता रानी के ऊपर गीत गाकर खूब तालियां बटोरी. बलिया जिले से आए नौजवानों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की जिसको देखकर लोग मोहित हो गए.रात्रि 9:00 बजे से मध्य प्रदेश से आए भजन गायको ने समा बांध दिया. देर तक माता रानी का भजन गायन चलता रहा. काफी संख्या में लोग भजन सुनने हेतु दूर-दूर से लोग आए हुए थे. सभी भक्तगणों के लिए मंदिर ट्रस्ट के तरफ से प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन किशोर शर्मा लक्ष्मण तिवारी रवि शंकर सिंह कमल किशोर सिंह रामनाथ चौरसिया आदि काफी संख्या में लोग लग रहे.

Join us on: