रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में चलती ट्रेन को शराब तस्करी का सुरक्षित ठिकाना समझने वालों पर रेल पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद शुरू हुई कार्रवाई ने एक संगठित नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। जांच के दौरान एक महिला तस्करसहित और भी कई तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई, लेकिन इसके बाद गठित विशेष जांच दल यानी SIT ने तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्य जुटाकर मामले का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की है। आखिर कैसे ट्रेन के जरिए चल रहा था यह तस्करी का खेल और किन लोगों का नाम इस नेटवर्क में सामने आया है, इसका खुलासा रेलवे पुलिस ने कर दी है….
बाइट :- कंचन राज, रेल डीएसपी, दानापुर




