रिपोर्ट – अमित कुमार!
नंदकिशोर राम का ये बयान आते ही माहौल बदल गया।
मंत्री जी बोल रहे हैं कि वो दलित हैं इसलिए राबड़ी देवी बंगला खाली नहीं कर रही हैं। उनका कहना है अगर वो दलित न होते तो सरकार का आदेश मान लिया जाता।
राबड़ी आवास वाला विवाद तो पहले से चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला छोड़ने का आदेश मिला था पर मामला खिंच रहा था। अब मंत्री ने पहली बार खुलकर इसे जाति से जोड़ दिया।
इस एक लाइन के बाद RJD ने पलटवार किया और NDA के कुछ लोगों ने मंत्री का साथ दिया। अब देखना है आगे बात कहां जाती है।




