योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाइक सवार को रौंदा!

SHARE:

रिपोर्टर– मुकेश कुमार!

मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोखर गांव के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसा मे बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। ये हादशा योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता की तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बाइक शवार युवक की पहचान उमेश पाल के इकलौते 20 वर्षीय पुत्र गौरव पाल के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा परा है। मौके पर पहूंचे पीड़ित परिजन ने बताया है कि घर का निर्माण कार्य चल रहा है, गौरव बाइक से पिरोखर बाजार मिस्त्री और मजदूरों के लिए नाश्ता लाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने गलत दिशा में जाकर उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इस के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस को इस बात की सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे मे लेकर जांच परताला मे जूट गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर ‘योजना एवं विकास विभाग’ का बोर्ड लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि जेई खुद वाहन चला रहा था। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से एक लाख रुपये से अधिक नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। ओनर बुक के अनुसार, वाहन जेई अजय कुमार के नाम से है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपूर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on: