शराब लोड बाइक छोड़कर तस्कर फरार,नामजद प्राथमिकी दर्ज कर धर पकड़ में जुटी पुलिस!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बाइक पर लदे 50 लीटर देशी शराब को जब्त किया है.इस दौरान बाइक सवार तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गया.हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.इस बाबत पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर बाइक पर बड़ी मात्रा में देसी शराब लेकर ज्ञानपुर बांध के रास्ते बिक्री के लिए जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ज्ञानपुर बांध के समीप पहुंची तो एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया.जैसे ही नजदीक पहुंचा पुलिस की गाड़ी देखते ही वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, जिसमें 50 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस शराब और बाइक दोनों को जब्त कर थाना ले आई. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान फरार तस्कर की पहचान ज्ञानपुर गांव निवासी नंद किशोर राय के पुत्र सरजू कुमार के रूप में की गई है. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

Join us on: