मुकेश शर्मा भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोनीत, लोहार समाज ने किया भव्य अभिनंदन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर, संवाददाता। लोहार कल्याण समिति के सौजन्य से शनिवार को कच्ची पक्की स्थित मां कामाख्या इंटरनेशनल होटल में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सह लोहार समाज के कद्दावर नेता मुकेश शर्मा के सम्मान में आयोजित किया गया था। मुकेश शर्मा को प्रदेश संगठन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।

समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मैं अपने लोहार समाज के हर दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़ा रहूँगा और समाज की सभी न्यायिक व जायज मांगों को हर स्तर पर आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा। समाज का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मुकेश शर्मा का प्रदेश मंत्री बनना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। इससे समाज की आवाज को नई ताकत मिलेगी। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने और मुकेश शर्मा को बधाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।

मौके पर, डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, शिवप्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप कुमार शर्मा,अरुण आर्ट, दिपक कुमार शर्मा, अरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, रामकिशोर रौशन, अशोक कुमार शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, शेखर शर्मा सरपंच, विश्वकर्मा शर्मा, सुनील ठाकुर, रामानंद ठाकुर,संजय कुमार शर्मा, विद्यापति ठाकुर, महेश शर्मा, दयालु शर्मा, सुरेश शर्मा,राजन शर्मा,पंकज कुमार शर्मा,वैद्यनाथ शर्मा,जयनंदन शर्मा, संजीव शर्मा, हर्षवर्धन, राजवर्धन, कुन्दन कुमार, बब्लू कुमार सहित आदि मौजूद है।

Join us on: