रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर: आज SKMCH ओवर ब्रिज से 500 मीटर आगे, दरभंगा रोड स्थित निजी सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा को सर्वसम्मति से पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।
चयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
मदन चौधरी, डॉ. विवेक कुशवाहा, रामानंद प्रसाद (निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव), दिलीप कुशवाहा, लखिंदर भगत, प्रीति कुमारी, नवीन सिंह, सुशील कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, सुनील यादव, उमेश गुप्ता, जितेंद्र कुशवाहा, दुलारे आजम, रामदयाल कुशवाहा, विकाश कुमार, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, चंदन कुमार, गणेश ठाकुर, रामसुरेश महतो, नंदकिशोर चौरसिया, संतोष कुशवाहा, जितेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा: _”मैं संगठन की मजबूती, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करूंगा। सभी प्रखंड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि मिलकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यों ने




