मुजफ्फरपुर- रेलवे गुमटी संख्या-107 खोला गया, विधायक का जोरदार स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर

लोगों को आवागमन में मिली बड़ी राहत, गाजे-बाजे के साथ हुआ विधायक का स्वागत

कांटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से बंद पड़ी कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या-107 शनिवार को आम जनता के लिए खोल दी गई। गुमटी खुलने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने गाजे-बाजे व फुल मालाओं के साथ कांटी विधायक ई. अजीत कुमार का भव्य स्वागत कर उनका आभार जताया।
गुमटी खुलने के बाद विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को देखते हुए इस मुद्दे को लगातार रेलवे एवं जिला प्रशासन के समक्ष उठाया जा रहा था। आखिरकार उनके निरंतर प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने गुमटी को पूर्व की भांति चालू रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गुमटी बंद रहने से कांटी एवं आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यवसायियों तथा मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विधायक ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय पहुंचकर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से वार्ता की थी। उस दौरान रेलवे अधिकारियों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए गुमटी संख्या-107 पर अंडरपास निर्माण कराने तथा निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था बहाल रखने का आश्वासन दिया था।
एक माह तक कार्य शुरू नहीं होने पर विधायक ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी और समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। अंततः जिला प्रशासन के अनुरोध और जनहित को देखते हुए समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने बंद लेवल क्रॉसिंग संख्या-107 को पूर्ववत चालू रखने का आदेश जारी किया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। विधायक ने कहा कि लोगों की मांग पर जल्द ही अंडरपास का निर्माण भी होगा।
मौके पर सांसद वीणा देवी, कांटी प्रमुख कृपा शंकर शाही, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शाही ,बम बम शाही, मुखिया इंद्र मोहन झा, जदयू अध्यक्ष मोहम्मद शमीम , पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, नगर परिषद के सभापति दिलीप कुमार, विश्वनाथ प्रताप , शंभू नाथ चौबे, मंकू पाठक, बुधन शाही, प्रिंस ठाकुर , शिवेंद्र कुमार ठाकुर ,नीरज मिश्रा, निर्मल कुमार चौधरी ,रोशन कुमार ,टूना शर्मा ,गणेश कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू राम, शंकर महतो, राम मोहन पासवान ,कृष्ण मोहन ठाकुर , सुभाष कुमार, रोहित कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Join us on: