गयाजी- आपसी विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने महिला को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस की महिला पर गोली चला दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

घटना टिकारी थाना क्षेत्र के पंचमहला गांव की है, जहां शुक्रवार को किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि 60 वर्षीय कमलेश शर्मा ने गोली चला दी। गोली गांव निवासी रिंकू देवी के हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल घायल महिला का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है।

Join us on: