रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं पीठाधीश्वर स्वामी डॉक्टर श्यामा नंद जी महाराज ने हावड़ा दानापुर रेल खंड पर दानापुर रेल मंडल के तहत पड़ने वाले गुलजारबाग स्टेशन का नाम बदलकर पटनेश्वरी(पटन देवी) धाम करने की मांग केंद्र सरकार से की है।
डॉ श्यामा नंद ने इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल में हावड़ा पटना रेल खंड पर पड़ने वाले गुलजरबाग रेलवे स्टेशन (19वीं सदी के )ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से जुड़ा है। इस स्टेशन का गुलजारबाग का नाम बंगाल के मीर कासिम के भाई मीर गुलजार के सम्मान मिला। यह स्टेशन गुलजारबाग इमामबाड़ा के करीब है। गुलजारबाग स्टेशन आज भी गुलामी दास्तां के प्रतिक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।
पीठाधीश्वर डॉ श्यामा नंद के अनुसार इस स्टेशन से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक सर्व मंगलानंद करी पटनेश्वरी (पटन देवी)मंदिर स्थित है।मां पटन देवी के दर्शन पूजन के लिए संपूर्ण देश ही नहीं अपितु विदेशी तीर्थ यात्री भी यहां आते हैं।यह मंदिर आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र भी है।
इसके पूर्व ठीक स्टेशन से सटे पटना सिटी स्टेशन का नाम बदलकर पटना साहिब किया गया है।पटना साहिब में ही सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल तख्त हरि मंदिर गुरुद्वारा स्थित है।



