बगहा- रील बनाने के चक्कर में नदी में डूबा बालक,दूसरे दिन भी शव की तलाश जारी!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट

बगहा के बेरवल में हरहा नदी के साइफन में नहाने के क्रम में रील बनाते समय एक युवक नदी की तेज धारा में बहते हुए गायब हो गया ।

डूबने वाला युवक बगहा के बनकटवा निवासी अनूप सहनी का 13 वर्षीय पुत्र तुलसी कुमार है जो पिछले चार दिनों से अपने मामा के घर बोरवल
गया था, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय प्रशासन ने SDRF की सहायता से पिछले दो दिनों से लगातार युवक की तलाश कर रही है, लेकिन दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां युवक गायब हुआ है वह क्षेत्र मगरमच्छों का अधिवास क्षेत्र है, संभावना है कि युवक की मगरमच्छ ने निगल लिया होगा, लेकिन प्रशासन के तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Join us on: