वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय 23 मई से 21 जून तक रहेगा बंद, 22 जून से खुलेगा कार्यालय!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा। भीषण गर्मी को देखते हुए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय तथा इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेज शनिवार 23 मई 2026 से 21 जून 2026 तक बंद रहेंगे। इस अवधि में सभी कॉलेजों में नियमित पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 22 जून 2026 से सभी कॉलेज एवं कार्यालय पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः खुल जाएंगे। हालांकि, ग्रीष्मावकाश के दौरान विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्य, परीक्षा से संबंधित प्रक्रियाएँ एवं प्रमाणपत्र वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे, जिसके लिए संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

Join us on: