संवाददाता :- विकास कुमार
सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज आंधी-बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना विशनपुर पंचायत के कपसिया वार्ड 11 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामप्रवेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास के आम बगीचे में जाकर बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से रामप्रवेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दानी यादव, रंजीत झा, जटाशंकर रजक और मंजी कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पतरघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. बबीता कुमारी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है।
BYTE :- मृतक के परिजन



