राजेन्द्र आश्रम में राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार जी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विकास की नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को अवसर देने तथा भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विजय कुमार मिट्ठू, जुगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह ,मदीना खातून, लाछो देवी, प्रदीप शर्मा, अजय सिंह, रंजीत सिंह, रणजीत कश्यप, दामोदर गोस्वामी, शिव चौरसिया, अशोक भारती, शौकत निसात, धर्मेंद्र शर्मा, सैफुल्ल इस्लाम,धर्मेंद्र निराला, सुनील पासवान, शिवनाथ प्रसाद, राजीव लंबी सिंह, मोनू कुमार, अर्जुन गुप्ता, विद्या शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, मोहम्मद अजरूद्दीन, नेयाज़ अहमद,राकेश सिन्हा शंभू शर्मा,सहित जिला कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join us on: