रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा/दानापुर के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आरा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सेवा के तहत बुधवार को एक सराहनीय कार्य किया गया। रेलवे स्टेशन आरा के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर स्थित पैदल ऊपरिगामी पुल (FOB) के नीचे एक महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना एक यात्री द्वारा दी गई।
सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में ड्यूटी पर तैनात RPF जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा उपलब्ध वाहन से उसे तत्काल सदर अस्पताल, आरा पहुंचाया, जहां आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। घायल महिला की पहचान रंजू कुमारी, पिता मुकुंद सिंह, गांव त्रिपुरा, थाना चरपोखरी, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।



