बख्तियारपुर- एक साल पहले उद्धाटन हुए फोरलेन में आया दरार, फोरलेन बना टू लेन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर-नवादा-रजौली फोरलेन सड़क का लगभग एक साल पहले गाबर कंपनी द्वारा निर्माण कराया गया था। फोरलेन सड़क में मोटी मोटी दरार आ गई है। वही पुल के पिलर संख्या 150 का बैरिग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे गाड़ी चालक परेशान है। बता दे कि इस सड़क को अब फोरलेन से टू लेन कर दिया गया है। जिससे गाड़ियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है और समय भी ज्यादा लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल में इस सड़क का जब यह हाल है तो आगे क्या होगा। संवेदक द्वारा अच्छा मटेरियल का उपयोग नहीं किया गया है जिसके कारण सड़क का यह हाल है। सरकार सड़क निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च करती है। उसके बाद भी सड़क अच्छे ढंग से नहीं बनाया जाता जिसका परिणाम सामने है। वही पेटी कांटेक्ट संवेदक का कर्मी ने बताया कि इसे सही करने में 2 महीने लग जाएंगे तब तक सड़क टू लेन ही बना रहेगा, जिससे चालकों को काफी परेशानी होगी।

बाइट – कर्मी

Join us on: