:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर चल रहे अवैध जिस्मफरोशी (सेक्स रैकेट) के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का बिषय बन गया है। दावा है की एनएच-31 किनारे निजी मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।
बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडारक थाना क्षेत्र के समीप एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन किया और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पूछताछ के लिए चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही अपने मकान में अवैध जिस्मफरोशी का धंधा के मामले में मकान मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी सघन छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस से पूछताछ में महिलाओ ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक तंगी में थी और संचालक ने रूपए का लालच दिया जिसके बाद से वह इस रैकेट में शामिल हो गई।
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1 बाढ़



