शंखनाद : सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की,इटली में एक ही कार में घूमे,2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली

2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में भारतीय संस्कृति को समर्पित एक खास कलाकृति की सराहना की,इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेटी ने पीएम मोदी को वाराणसी की एक शानदार पेंटिंग भेंट की,जिसने भारत और इटली के सांस्कृतिक संबंधों को नई पहचान दी

3 इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले खास तोहफे के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया,मेलोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा,गिफ्ट के लिए धन्यवाद;उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी लेकर आए। मेलोनी ने कहा,कि प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत,बहुत अच्छी टॉफी-मेलोडी गिफ्ट में लाए

4 आर्थिक तूफान सिर पर है,हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे,राहुल गांधी का तंज

5 राहुल बोले:RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री,गृहमंत्री गद्दार,अमेठी में कहा:देश में बिजनेस बंद हो रहे,मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे

6 राहुल गांधी ने कहा जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो नरेंद्र मोदी अमित शाह की बात करेंगे,तो आप उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका पीएम गृहमंत्री गद्दार है,आपका संगठन गद्दार है,आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है, आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है,आपने अंबेडकर पर हमला किया है

7 राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए, राहुल के बयान को भारतीय राजनीति की शुचिता और आपसी सम्मान के खिलाफ बताया,उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार की निराशा अब राहुल के स्वभाव और चरित्र में साफ दिखने लगी है

8 नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू है जो देश के माहौल गंदा कर रहे हैं,उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने हमेशा देश की जमीन को गिरवी रखने का काम किया,और कभी सैनिकों का मनोबल तोड़ा

9 शरद पवार बोले:PM देश के लिए काम कर रहे,जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए

10 देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे;एमपी, चंडीगढ़,बिहार में लोग परेशान दिखे

11 ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा;टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी;DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया

12 वन नेशन,वन इलेक्शन:JPC की टीम गुजरात में,समिति आज गुजरात के सीएम समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेगी

13 वाह रे पाकिस्तान! भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं,उनको तबाह करने का किया दावा, शहबाज-मुनीर का फिर शर्म से झुका सिर

14 अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास,ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की; राष्ट्रपति के पास वीटो का अधिकार बाकी

15 जिनपिंग बोले:दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही,बीजिंग में पुतिन के साथ बैठक की,कहा:ईरान जंग को रोकना जरूरी

16 दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग,हांगकांग देश में तेल ₹400 के पार

17 IPL में आज कोलकाता Vs मुंबई, प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी,मुंबई ने टूर्नामेंट में 25 बार हराया

18 रिपोर्ट:IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी,रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर;₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी

19 राजस्थान, MP-UP में अगले 7 दिन सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी,तापमान 45°C से ऊपर रहेगा,बारिश के भी आसार नहीं;यूपी के बांदा में पारा 48.2°C

20 गिरावट के बाद सेंसेक्स 118 अंक चढ़कर 75,318 पर बंद,निफ्टी में भी 41 अंक की तेजी रही; रुपए 96.89 के रिकॉर्ड लो पर

21 पुतिन-जिनपिंग ने बदली ग्लोबल गेम ! अमेरिका को डॉलर पर दी खुली चुनौती, कहा:अब रूबल और युआन में होगा तेल-गैस कारोबार

22 ईरान की संसद में विवादित प्रस्ताव,ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को मिलेगा ₹500 करोड़ का ईनाम!

23 ट्रंप की नई टिप्पणी:ईरान के साथ समझौते की बहुत अच्छी संभावना,बिना बमबारी हल निकले तो मुझे बेहद खुशी होगी

24 CJI सूर्यकांत बोले:शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार,लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते,डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं

25 ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा;टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी;DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया

26 बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ,अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी;ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म

27 विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का,बैग में रखकर साथ लाए थे बोतल;5 घंटे प्रशासन से चली वार्ता नहीं बनी सहमति

28 रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा तय;नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल

29 भारतीय ऑपरेशन की जरूरतों के अनुरूप होगा सैन्य क्षमता का विकास,CDS ने की भविष्य तैयारियों पर चर्चा

30 इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी,पीएम मेलोनी से थोड़ी देर में करेंगे मुलाकात

31 दिल्ली के आगे तंदूर भी फेल! पारा 46 के पार,बिजली की डिमांड ने तोड़ा रिकॉर्ड,GRAP-1 लागू

32 आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बेहद सख़्त रवैया,कहा:कुत्तों के डर के बिना जीना सबका हक़

33 बिहार में अंडरएज ड्राइविंग पर सख्त एक्शन,बच्चों के साथ माता-पिता भी जाएंगे जेल,जून से महाअभियान शुरू

34 Inder Kaur Death:शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर,6 दिन बाद नहर में मिली लाश

35 RAW एजेंट के खुलासों से कांपा पाकिस्तान,खौफ में लकी बिष्ट का सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक

36 बिजली बिल पर रेलवे का गेम ओवर! SC ने माना कंज्यूमर, अब देने होंगे ₹15000 करोड़

37 IPL 2026:RR ने LSG को 7 विकेट से हराया,वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

38 पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों संग साझेदारी को बताया नेचुरल पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी और सस्टेनिबिलिटी पर फोकस

39 रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे,चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे;पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था

40 CJI सूर्यकांत बोले:शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार,लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते,डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं

Join us on: