बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 48 घंटे तक ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बाधित!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

आरा/बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में Bihar State Power Holding Company Limited के निर्देश पर NBPDCL एवं SBPDCL द्वारा नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन का कार्य किया जा रहा है।
इस तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण 20 मई 2026 की शाम 7 बजे से 22 मई 2026 की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया कनेक्शन, लोड/नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक भुगतान एवं रिचार्ज निर्धारित समय से पहले कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि माइग्रेशन अवधि के दौरान स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का रिचार्ज नहीं हो सकेगा, लेकिन बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी और विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में सहयोग प्रदान करें ताकि भविष्य में बेहतर और अधिक सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

Join us on: