रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (आरा) के स्नातकोत्तर पीजी सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-27) की 23 मई 2026 को निर्धारित परीक्षा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा आगामी 26 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। केवल 23 मई की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है।



