शिवहर – प्रखंड प्रमुख के भाई की हत्या के बाद जोरदार हंगामा!

SHARE:


रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

शिवहर में पुरनहिया प्रखंड प्रमुख के भाई की हत्या के बाद इलाके में भारी बवाल मचा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुरनहिया के बसंतपट्टी चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। आगजनी कर लोगो ने सड़क मार्ग को बाधित कर दिया है ।गौरतलब है प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के भाई समोद साह कल देर शाम अपनी दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे कि बसंत चौक के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी ।जिससे उनकी मौत हो गई ।घटनास्थल पर स्थानीय जेडीयू विधायक और बिहार सरकार के मंत्री श्वेता गुप्ता पहुंची है वरीय अधिकारियों के साथ आक्रोशित लोगो को समझाने बुझाने का कार्य किया जा रहा है ।

बाइट.. मृतक के परिजन
बाइट .. अनुशील कुमार , SDPO शिवहर

Join us on: